मधुपुर में ₹7.50 करोड़ की 9 सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Dec 26, 2025 - 19:50
Dec 26, 2025 - 19:49
 0
मधुपुर में ₹7.50 करोड़ की 9 सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

मधुपुर: माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने आज राँची स्थित अपने आवासीय कार्यालय से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की ₹7.50 करोड़ की लागत से बनने वाली 09 महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

इन योजनाओं के तहत

✔️ चेकडैम निर्माण

✔️ जल संरक्षण एवं जल संचयन संरचनाओं का विकास

✔️ खेतों तक स्थायी सिंचाई व्यवस्था को मजबूती

परियोजनाओं के पूर्ण होने से सैकड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए समय पर पानी उपलब्ध होगा, जिससे फसल की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

माननीय मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि—

“मधुपुर क्षेत्र में वर्षा तो होती है, लेकिन जल संरक्षण की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी व्यर्थ बह जाता है। इन योजनाओं से वर्षा जल का संचयन होगा और सूखे समय में भी किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं से भू-जल स्तर में सुधार, सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, और पलायन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जल संसाधन विभाग द्वारा इन योजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। सरकार का लक्ष्य है कि जल संरक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर किसान और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जाए।