मारगोमुंडा स्वास्थ्य मेला में अनियमितता, 36 की जगह कम स्टॉल लगे, नए प्रोटोटाइप फ्लेक्स भी नदारद

Jan 9, 2026 - 20:48
Jan 9, 2026 - 21:43
 0
मारगोमुंडा स्वास्थ्य मेला में अनियमितता, 36 की जगह कम स्टॉल लगे, नए प्रोटोटाइप फ्लेक्स भी नदारद

मारगोमुंडा (देवघर): सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित मारगोमुंडा स्वास्थ्य मेला में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मेला स्थल पर जहां एक ओर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नए प्रोटोटाइप फ्लेक्स नहीं लगाए गए, वहीं दूसरी ओर निर्धारित 36 स्टॉल की जगह काफी कम स्टॉल ही लगाए जाने की बात सामने आई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य मेले में कुल 36 स्टॉल लगाए जाने थे, ताकि सभी विभागीय योजनाओं, जांच सेवाओं एवं परामर्श की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके। लेकिन मेला स्थल पर गिनती करने पर निर्धारित संख्या से कम स्टॉल ही नजर आए, जिससे कई सेवाएं या तो अनुपस्थित रहीं या एक ही स्टॉल पर भीड़ बढ़ गई।

स्थानीय लोगों और लाभार्थियों का कहना है कि

  • स्टॉल कम होने के कारण लंबी कतारें लगी रहीं,
  • कई लोगों को यह तक पता नहीं चल सका कि किस सेवा के लिए कौन-सा स्टॉल है,
  • और नए प्रोटोटाइप फ्लेक्स नहीं होने से सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंच पाई।

प्रबंधन पर सवाल 

  • सबसे गंभीर सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य मेला सरकारी धन से आयोजित किया गया, तो 36 स्टॉल लगाने का प्रावधान होने के बावजूद कम स्टॉल क्यों लगाए गए?
  • क्या स्टॉल, फ्लेक्स और प्रचार सामग्री के नाम पर किए गए खर्च का वास्तविक उपयोग हुआ?
  • और इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या नहीं?

जानकारों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही न केवल सरकारी निर्देशों का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वास्थ्य मेले का मूल उद्देश्य—जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना—भी प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर क्या कदम उठाते हैं। आपको बता दूं कि मार्गोमुंडा में हेल्थ मेला दिनांक सात जनवरी को आयोजित हुई थी।