जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ 15 जून से

Jun 5, 2025 - 15:54
 0
जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  का शुभारंभ 15 जून से

जिले में केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आदिवासी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत 15 जून 2025 से की जा रही है। इस अभियान को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव के द्वारा बताया गया कि जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संचालन और आम लोगों के बीच जागरूकता को लेकर 15 से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के आदिवासी व जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में 50 फीसदी या 500 से अधिक आदिवासी आबादी है। उन गांवों का इस अभियान के लिए चयन किया गया है। जिले के ऐसे 244  गांवों को प्रारंभिक सूची के अनुसार चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि  बताया कि जनजातीय क्षेत्र में विशेष शिविर के माध्यम से आधार कार्डए राशन कार्डए जाति प्रमाण पत्रए निवास प्रमाण पत्रए आयुष्मान कार्डए प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्डए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाए जनधन योजनाए सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धा पेंशन योजनाए विधवा पेंशनए दिव्यांग पेंशनए मनरेगा जॉब कार्डए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनाए मुद्रा लोनए मातृ एवं शिशु कल्याण लाभ से अच्छादित किया जाएगा।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में जनजातीय परिवारों के लिए परिपूर्णता कवरेज अपनाकर जनजातीय समुदायों की सामाजिक.आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना है।