मधुपुर में सड़क कालिकीकरण के नाम पर लूट, सरकारी धन राशि दुरूपयोग का आरोप

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी ने भी लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। जनता का कहना है इस तरह की अनियमितता पहली बार देखने को मिल रहा है, तो नेता और अधिकारी आंख क्यों मूंदे बैठे हैं। 

Oct 24, 2025 - 10:39
Oct 24, 2025 - 12:47
 0
मधुपुर में सड़क कालिकीकरण के नाम पर लूट, सरकारी धन राशि दुरूपयोग का आरोप

Madhupur News: मधुपुर शहर में सड़क कालिकीकरण (पक्कीकरण) के नाम पर सरकारी धन की खुली लूट का आरोप लग रहा है। जिन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, उनकी गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शहर के लोगों के अनुसार, कई जगहों पर सड़कें उखड़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और मापदंडों की पूरी तरह अनदेखी की गई।

लोगों ने ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत बताई

लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर तो सड़क निर्माण दिखाने के लिए केवल गिट्टी डालकर रोलर चला दिया गया है, यहाँ तक की एक व्यक्ति ने हाथ में गिट्टी लेकर दिखा रहा है।

जनप्रतिनिधि मौन, प्रशासन की भूमिका पर सवाल

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी ने भी लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। जनता का कहना है इस तरह की अनियमितता पहली बार देखने को मिल रहा है, तो नेता और अधिकारी आंख क्यों मूंदे बैठे हैं। शहर में एक एडवोकेसी के लिए "नागरिक समिति मधुपुर" में कई गणमान्य समाज सेवी एवं प्रतिनिधि हैं जो आज मौन हैं, उन्हें भी इस मुद्दों पर आवाज़ उठाना चाहिए क्यों की ये शहर का मामला है। 

जांच की मांग

यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है, लोगो का कहना है इसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए और सम्बंधित ठेकेदारों और पदाधिकारियों पर न्याय संगत कार्रवाही होनी चाहिए।