मधुपुर नगर परिषद चुनाव 2026: दरख़्शाँ परवीन बनीं नई अध्यक्ष, कांटे की टक्कर में दर्ज की जीत

Feb 28, 2026 - 13:33
Feb 28, 2026 - 13:53
 0
मधुपुर नगर परिषद चुनाव 2026:  दरख़्शाँ परवीन बनीं नई अध्यक्ष, कांटे की टक्कर में दर्ज की जीत

Madhupur: मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए नगर निकाय चुनाव 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में दरख़्शाँ परवीन ने 10,630 वोट प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की है और मधुपुर नगर परिषद की नई अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

मतगणना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को मिले वोट इस प्रकार हैं —

दरख़्शाँ परवीन — 10,630 वोट

मिति कुमारी — 9,641 वोट

अनु कुमारी — 4,861 वोट

शबाना परवीन — 1,442 वोट

तबस्सुम नाज — 981 वोट

समुबर यासमीन — 561 वोट

लक्ष्मी कुमारी — 526 वोट

चुनाव में दरख़्शाँ परवीन और मिति कुमारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, जहां अंतिम दौर तक मतगणना बेहद दिलचस्प बनी रही। अंततः दरख़्शाँ परवीन ने लगभग 989 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखा गया और समर्थकों ने मिठाई बांटकर जीत का उत्सव मनाया।

नई अध्यक्ष दरख़्शाँ परवीन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मधुपुर शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।