जनसेवा के संकल्प के साथ अन्नू गुप्ता का नामांकन, नगर विकास को दी नई दिशा का संदेश
Madhupur Nagar Parishad Election: नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अन्नू गुप्ता ने आज पूरे उत्साह और जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और लोकतांत्रिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
नामांकन के बाद अन्नू गुप्ता ने कहा कि वे नगर क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी प्राथमिकताओं में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, पेयजल व सड़क सुविधाओं का विस्तार, बेहतर रोशनी व्यवस्था और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर के हर वार्ड तक विकास की किरण पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
समर्थकों ने भरोसा जताया कि अन्नू गुप्ता एक सक्रिय, संवेदनशील और जनसंपर्क वाली प्रत्याशी हैं, जो आम लोगों की समस्याओं को समझती हैं और समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। नामांकन के मौके पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत की शुभकामनाएं दीं।
नामांकन के साथ ही नगर परिषद चुनाव में सरगर्मी बढ़ गई है और क्षेत्र में विकास व जनहित के मुद्दे केंद्र में आते दिख रहे हैं। अनु गुप्ता ने 3 फरवरी को नामांकन कर दावेदारी कर दी है।

