वार्ड नंबर 19 में चुनावी सरगर्मी तेज, प्रत्याशी सुबोध कुमार लाल ने जारी किया प्रचार पत्र

Feb 11, 2026 - 19:56
Feb 8, 2026 - 13:54
 0
वार्ड नंबर 19 में चुनावी सरगर्मी तेज, प्रत्याशी सुबोध कुमार लाल ने जारी किया प्रचार पत्र

Madhupur: मधुपुर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी सुबोध कुमार लाल द्वारा मतदाताओं के बीच एक प्रचार पत्र (पंपलेट) वितरित किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने परिवर्तन, विकास और जनसेवा को अपना मुख्य एजेंडा बताया है।

उन्होंने जारी प्रचार सामग्री में स्वंय को सुयोग्य, कर्मठ, समाजसेवी, मेहनती और ईमानदार प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पंपलेट में मतदाताओं से अपील की गई है कि वे उनके पक्ष में मतदान कर वार्ड के समग्र विकास में सहयोग करें।

प्रचार पत्र के अनुसार उनका चुनाव चिन्ह “डबल रोटी” है, जिस पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही वार्ड नंबर 19 के मतदाताओं से सीधे समर्थन की अपील भी की गई है।

चुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज हो गया है और विभिन्न प्रत्याशी मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुटे हैं। वार्ड में चुनावी माहौल लगातार गर्माता नजर आ रहा है।