Deoghar: उपायुक्त की स्वीकृति पश्चात जिले में अबुआ आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की (90800000) राशि प्रदान की गई
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुवा आवास योजना के सुयोग्य लाभुकों के बीच किस्त की राशि प्रदान करने हेतु उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आज स्वीकृति प्रदान की गई। इस कड़ी में वितीय वर्ष 2023-24 में देवघर जिला अंतर्गत तृतीय किस्त हेतु देवघर प्रखण्ड में 26, देवीपुर 10, करौं 24, मोहनपुर 23, पालोजोरी 24, सारवां 22 एवं सोनारायठाढ़ी 02 लाभुकों (कुल 131 लाभुकों को 13100000 रूपये नव भुगतान) राशि विमुक्त की गई।
इसके अलावे योजना के वितीय वर्ष 2024-25 में देवघर जिला अंतर्गत द्वितीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवघर प्रखंड में 70, देवीपुर 75, करौं 26, मारगोमुण्डा 68, मोहनपुर 97, पालोजोरी 69, सारठ 151, सारवां 99 एवं सोनारायठाढ़ी 43 लाभुकों (कुल 698 लाभुकों में से 34900000 रूपये नव भुगतान) को अबुआ आवास योजना हेतु राशि विमुक्त की गई। साथ ही तृतीय किस्त में नये एवं लंबित रहे लाभुकों को देवीपुर प्रखण्ड में 57, करौं 17, मारगोमुण्डा 41, मोहनपुर 42, पालोजोरी 69, सारठ 123, सारवां 42 एवं सोनारायठाढ़ी 37 लाभुकों (कुल 428 लाभुकों में से 42800000 रूपये नव भुगतान) को अबुआ आवास योजना हेतु राशि विमुक्त की गई।
शेष बचे लाभुकों को भी जल्द योजना के लाभ से लाभान्वित किया जायेगा। ज्ञात हो कि अबुआ आवास योजना झारखण्ड की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत गरीब वर्ग के लोगों या जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है उनको तीन कमरे के लिए 2.00 लाख रूपये की राशि किस्तवार तरीक से प्रदान की जाती है। ज्ञात हो कि अबुजा आवास योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के गरीब और बेघर नागरिकों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

