देवघर में आज से “पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला – 2026” का शुभारंभ, मंत्री हफीजूल हसन करेंगे उद्घाटन

Saras Mela Deoghar Jharkhand

Jan 25, 2026 - 13:34
 0
देवघर में आज से “पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला – 2026” का शुभारंभ, मंत्री हफीजूल हसन करेंगे उद्घाटन

Deoghar: देवघर जिले में आज से बहुप्रतीक्षित “पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला – 2026” का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। मेला का उद्घाटन आज अपराह्न 3:00 बजे माननीय मंत्री श्री हफीजूल हसन, जल संसाधन विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा किया जाएगा।

यह मेला 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक देवघर कॉलेज परिसर, देवघर में आयोजित किया जा रहा है।

मेले का आयोजन जिला प्रशासन, देवघर एवं झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (JSLPS) द्वारा किया गया है।

इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना, स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराना तथा झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। मेले में झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं पारंपरिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

प्रशासन द्वारा मेले को लेकर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं पार्किंग जैसी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी।

यह मेला न केवल ग्रामीण उत्पादकों के लिए विपणन का सशक्त मंच बनेगा, बल्कि आम जनता के लिए खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन और संस्कृति से जुड़ने का भी सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।