नगर परिषद् प्रशासन और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वधान में ट्रैक सूट और कंबल वितरण

Dec 17, 2025 - 16:10
Dec 17, 2025 - 16:10
 0
नगर परिषद् प्रशासन और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वधान में ट्रैक सूट और कंबल वितरण

मधुपुर : स्थानीय नगर परिषद सभागार में बुधवार को नगर परिषद प्रशासन व मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में ट्रेक शूट व कम्बल वितरण का आयोजन किया गया. नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कू व मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रिषभ भारद्वाज ने नगर की सेवा में दिन–रात जुटे सफाई कर्मी, जनसुविधा केंद्र कर्मी, नगर परिषद कर्मी व सुपरवाइजरों के बीच इसका वितरण किया. नगर परिषद की ओर से कर्मियों को ट्रेक सुट प्रदान किया गया, वहीं मधुपुर मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कंबल एवं अल्प आहार वितरित किया गया.

मौके पर प्रशासक सुरेंद्र किस्कु ने कहा कि शीतलहर के दौरान सबसे अधिक प्रभावित वे कर्मी होते हैं, जो खुले में रहकर नगर की सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखते हैं. ऐसे में नगर परिषद के नगर प्रबंधक सुभाष हैंब्रम व मारवाड़ी युवा मंच मधुपुर द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल सराहनीय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण भी है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन भविष्य में भी अपने कर्मियों के हित में इस प्रकार के जनकल्याणकारी प्रयास करता रहेगा. वही मंच के अध्यक्ष रिषभ भारद्वाज ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद टीम का धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

मंच लगातार समाज के जरूरतमंदो के बीच काम करते आ रहा है. भविष्य में भी ये सेवा जारी रहेगी. मौके पर नगर प्रबंधक अनुज राकेश किस्पोट्टा, सीएलटीसी राजेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक इंद्रदेव महतो, शिव स्नेही, सेनेटरी सुपरवाइजर आनंद पासवान, मारवाड़ी यूवा मंच के सचिव विवेक कलबालिया, यश डालमिया, विवेक बथवाल, अभिषेक जालान व अमित दुधारिया समेत दर्जनों नगर परिषद कर्मी उपस्थित थे।