झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 फरवरी को होगा मतदान

Jan 27, 2026 - 19:07
Jan 27, 2026 - 19:18
 0
झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 फरवरी को होगा मतदान

रांची:  झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं (आम) निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही राज्यभर में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2026 को मतगणना के साथ संपन्न होगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से पत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन तक की प्रमुख तिथियां

  • नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे।
  • नाम निर्देशन पत्रों की जांच 5 फरवरी 2026 को की जाएगी।
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 तय की गई है।
  • वहीं, निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को मतगणना 

  • मतदान 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक।
  • वहीं मतगणना 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला प्रशासन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी मानी जाएगी।