देवघर–मधुपुर निकाय चुनाव: चौथे दिन नामांकन तेज

देवघर–मधुपुर नगर निकाय चुनाव 2026: नामांकन के चौथे दिन महापौर पद हेतु 8 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, मधुपुर अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन

Feb 2, 2026 - 22:21
Feb 2, 2026 - 22:22
 0
देवघर–मधुपुर निकाय चुनाव: चौथे दिन नामांकन तेज

देवघर, 2 फरवरी 2026: — नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नाम निर्देशन की प्रक्रिया के चौथे दिन देवघर जिला में नामांकन को लेकर गतिविधियां तेज रहीं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

देवघर नगर निगम में महापौर पद के लिए आज कुल 08 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं मधुपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए मिति कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वार्डवार नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही:

देवघर नगर निगम

  • वार्ड संख्या 01 से 12 तक: 32 प्रत्याशी
  • वार्ड संख्या 13 से 24 तक: 29 प्रत्याशी
  • वार्ड संख्या 25 से 36 तक: 37 प्रत्याशी

मधुपुर नगर परिषद

  • वार्ड संख्या 01 से 12 तक: 27 प्रत्याशी
  • वार्ड संख्या 13 से 23 तक: 25 प्रत्याशी

जिला प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सभी नामांकन केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आने वाले दिनों में नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।