मधुपुर में अपराध और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता, लोगों में भय का माहौल
Madhupur News: मधुपुर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी, छिनतई, नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और सड़क पर असुरक्षा की घटनाओं के चलते नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
नावाडीह में चोरी की घटना
नावाडीह में 8 की संख्या में हथियारबंद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है, और जेवरात समेत कई घर के समान को चुरा कर ले गए। हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, लेकिन पुलिस गश्ती और प्रशासनिक निगरानी अपेक्षित स्तर पर नहीं दिख रही। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास असामाजिक तत्वों की सक्रियता चिंता का विषय बन चुकी है।
युवाओं के बीच नशाखोरी और जुए की बढ़ती प्रवृत्ति भी अपराध को बढ़ावा दे रही है। वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर खास चिंता जताई जा रही है। कई मामलों में पीड़ित शिकायत दर्ज कराने से भी हिचकते हैं, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
स्थानीय समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से मांग की है कि
रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए
संवेदनशील इलाकों में CCTV कैमरे लगाए जाएं
नशे और अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई हो
पुलिस–जन संवाद को मजबूत किया जाए
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मधुपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और गंभीर हो सकती है। अब जरूरत है कि प्रशासन जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और भरोसा बहाल करे।

