लालगढ़, मधुपुर में साम्प्रदायिक तनाव, मारपीट व आगजनी का आरोप

Jan 19, 2026 - 10:52
Jan 19, 2026 - 21:34
 0
लालगढ़, मधुपुर में साम्प्रदायिक तनाव, मारपीट व आगजनी का आरोप

मधुपुर (देवघर): मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ इलाके में साम्प्रदायिक तनाव से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में मधुपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, बीते 10 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 6 बजे लालगढ़ में एक समुदाय विशेष द्वारा उपद्रव, गाली-गलौज, मारपीट, आगजनी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

FIR के मुताबिक, घटना के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, घरों में घुसकर तोड़फोड़, तलवार, लाठी, लोहे की रॉड एवं पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख है। आरोप है कि उपद्रवियों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नारे भी लगाए।

13 नामजद आरोपी, 100–150 अज्ञात भी शामिल

प्राथमिकी में कुल 13 नामजद आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जिनमें-

रवि रवानी, रणधीर सिंह, गंगा नारायण सिंह, सचिन रवानी, सुजीत रजक, जग्गू रजक, बबलू रवानी, सौरव यादव, रोहित घटवाल, राहुल रजक, बजरंगी रजक, अनिल रजक सहित अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा 100 से 150 अज्ञात लोगों के भी घटना में शामिल होने की बात कही गई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती

FIR में बताया गया है कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है।