मधुपुर के आम बागान में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Dec 18, 2025 - 14:46
Dec 18, 2025 - 14:47
 0
मधुपुर के आम बागान में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Madhupur News: मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरचपटी आम बागान में शुक्रवार को 40 वर्षीय सुरेश पासवान का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह बागान की ओर गए स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकता शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मधुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सुरेश पासवान (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है, जो मार्गोमुंडा निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन ये हत्या है या आत्महत्या हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक या अन्य कारण तो नहीं था।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।