चुनाव के डेढ़ महीने बीत चुके हैं अभी तक नहीं लगा कार्यालय में नव चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का नाम का बोर्ड

Jun 5, 2025 - 10:22
Jun 5, 2025 - 10:42
 0
चुनाव के डेढ़ महीने बीत चुके हैं अभी तक नहीं लगा कार्यालय में नव चयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का नाम का बोर्ड

Madhupur Red Cross: रेड क्रॉस सोसायटी मधुपुर अनुमंडल शाखा मधुपुर का चुनाव दिनांक 20 अप्रैल को सम्पन्न हो गया। जिसमें 25 कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव हुआ। वहीं चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सचिव का चयन अनुमंडल कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। चुनाव के 45 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक तक कार्यालय में ना कोई सदस्यों की सूची दर्शाई गई है, न ही कोई पदाधिकारियों का सूची का बोर्ड लगाया गया है। कहीं सचिव के द्वारा ये मनमानी रवैया तो नहीं है? आखिर सचिव क्यों नहीं जारी कर रहें हैं और लगा रहे हैं कार्यालय में सूची, कहीं अंदर खाने में कुछ और तो नहीं चल रहा है? ये ढुलमुल कार्य शैली से कई सवाल उठने लगा है। अब रेड क्रॉस में ये सब छोटी छोटी चीजें पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करने लगा हैं। अनुमंडल पदाधिकारी सह रेड क्रॉस के अध्यक्ष को इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए, और रेड क्रॉस सोसायटी जो मानव सेवा लिए है उस सेवा भाव को ज़मीन में उतारने की ज़रूरत है।