उपायुक्त की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के अपग्रेडेशन को लेकर बैठक का आयोजन

Jul 2, 2025 - 16:47
 0
उपायुक्त की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के अपग्रेडेशन को लेकर बैठक का आयोजन

Madhupur: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के अपग्रेडेशन को लेकर आज दिनांक 01.07.2025 को समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल की व्यवस्था और आवश्यकता के साथ सदर अस्पताल के अपग्रेडेशन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने सदर अस्पताल के सौंदर्यीकरण ,सुदृढ़ीकरण के साथ अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के अपग्रेडेशन को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्याे पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपग्रेडेशन के तहत, अस्पताल में नई सुविधाओं को शामिल करने से जुड़े डीपीआर को तैयार करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण निगम लिमिटेड, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डिएमएफटी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।