मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

Oct 27, 2025 - 15:28
Oct 27, 2025 - 22:21
 0
मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

Madhupur News: मधुपुर शहर में हाल ही में हुए एचडीएफसी बैंक डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी बैंक लूट की वारदात में सीधे तौर पर शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी विभिन्न स्थानों से की गई है। उनके पास से लूट की रकम पांच लाख पचास हजार नगद, हथियार, मोबाइल फोन आदि सहित घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए नकाब भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से बैंक लूट की योजना बना रहा था। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई। देवघर एस पी सौरभ कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों का तार कई राज्यों के जुड़ा हुआ है लेकिन इन्हें हाजीपुर बिहार से पकड़ा गया है। इस सफलता में यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों की पुलिस की भी अहम भूमिका रही है।

फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, ताकि इस डकैती में शामिल अन्य लोगों और मुख्य सरगना की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द इस मामले की पूरी गुत्थी सुलझा ली जाएगी।