मधुपुर में ई-टेंडर प्रक्रिया दुरुस्त, योग्य ठेकेदारों को मिलेगा मौका
मधुपुर : नगर परिषद मधुपुर की ओर से ई-टेंडर प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। अब से केवल वही ठेकेदारों को कार्य का अवसर मिलेगा जो निर्धारित मानकों (criteria) को पूरा करेंगे।
नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ई-टेंडर प्रणाली को दुरुस्त किया गया है। सभी निविदाएं ऑनलाइन है, और पात्र ठेकेदारों को ही भागीदारी का मौका दिया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि यह कदम भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की दिशा में अहम है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब शहर के विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता दोनों देखने को मिलेंगी।
पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होंगे टेंडर प्रक्रिया
आज शाम 4 बजे टेंडर क्लोज होगा, वही कल शाम 4 बजे खोला जाएगा।
वहीं प्रशासन का कहना है पूरी पारदर्शिता के साथ टेंडर योग्य ठेकेदारों को मिलेगा, जिससे कार्यों में गुणवत्ता और लोगों में विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही सभी टेंडर प्रक्रिया में मीडिया भी मौजूद रहेंगे एवं वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

