स्वनिधी संकल्प अभियान के तहत नगर परिषद में बैठक का आयोजन
Madhupur Nagar Parishad: अपराह्न 1:00 मधुपुर नगर परिषद सभागार में स्वनिधी संकल्प अभियान के तहत नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। शहरी आवासन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 3 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक सभी नगर निकायों में स्वनिधी संकल्प अभियान चलाया जाना है जिसके तहत संचालित योजना पीएमस्वनिधी के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को रोजगार हेतु ऋण मुहैया कराया जा रहा है जिसमें बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर परिषद एवं संबंधित सभी बैंकों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना है इसी कड़ी में यह बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मधुपुर नगर परिषद के टीम, संबंधित शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं लाभुक शामिल हुए। बैठक में उपस्थित नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार के द्वारा पथ विक्रेताओं की शिकायत एवं उनकी समस्याओं को संबंधित बैंक प्रबंधको के समक्ष रखा गया एवं हो रहे समस्याओं पर चर्चा किया गया साथ ही उपस्थित पथ विक्रेताओं के द्वारा भी अपनी समस्याओं को बैठक में रखा गया जिसमें शाखा प्रबंधकों के द्वारा लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निवारण करने का भरोसा दिया गया।
नगर प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के द्वारा सभी शाखा प्रबंधको निर्देश दिया गया कि बिना वजह पथ विक्रेताओं को दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित किया जाए एवं ससमय आवेदनों का निवारण किया जाए तभी यह योजना सफल हो पाएगी।
बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, यूको बैंक आदि के शाखा प्रबंधक एवं सामुदायिक संसाधन सेवी नीलम देवी, सोनी देवी, बसंती देवी नगर परिषद कर्मी प्रभाकर चौधरी ,राजीव रंजन मोहम्मद इरशाद एवं लाभुक उपस्थित रहे।

