उपायुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को दिये टिप्स

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा आईआईटी जेईई व नीट की निःशुल्क तैयारी संचालित कोचिंग सेंटर होमी जे भाभा का निरीक्षण किये और वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मिले।

Jun 2, 2025 - 18:50
Jun 2, 2025 - 18:57
 0
उपायुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोचिंग संस्थान का किया निरीक्षण, छात्र-छात्राओं को दिये टिप्स

LOHARDAGA NEWS: इस अवसर पर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। अगर आप इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं और आपकी प्रतिस्पर्द्धा देश के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं से है तो सिर्फ जी तोड़ मेहनत ही आपको सफलता दिला सकती है। इसका कोई विकल्प नहीं है। अगर आप बहुत अधिक मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। शिक्षक सिर्फ आपको राह दिखा सकते हैं लेकिन रास्ता आपको तय करना है। देश में आईआईटी के कई बेहतरीन कॉलेज हैं जहां आपको आईआईटी जेईई की परीक्षा पास करने के बाद नामांकन मिल सकता है। आज आपके पास विभिन्न विषयों के कंटेंट आसानी से उपलब्ध हैं, शिक्षक तक आसानी से आप पहुंच सकते हैं। लेकिन आज से कुछ वर्ष पहले ऐसा नहीं था। उस समय इंटरनेट इतनी सुलभ नहीं थी। स्टूडेंट्स के पास फोन नहीं थे। सब कुछ ऑफलाइन ही ढूंढना पड़ता था। आज आपके पास ये सभी सुविधाएं हैं जिसका लाभ आपको उठाना चाहिए। आप अपनी तैयारी की रूपरेखा बना लें और तैयारी करें। खुद को प्रेरित करते रहें। कभी असफलता से नहीं घबराये नहीं। एक प्रवेश परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकता है। कभी भी मेहनत बेकार नहीं जाती है इसलिए आप मेहनत करते रहें। उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष टिप्स दिये।

आज इस मौके पर अपर समाहर्ता जीतेंद्र मुण्डा, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, नजारत उपसमाहर्ता अभिनीत सूरज, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समेत अन्य उपस्थित थे।