MADHUPUR रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय के आस पास कचरे का अंबार

Jun 4, 2025 - 17:10
Jun 4, 2025 - 17:24
 0
MADHUPUR रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय के आस पास कचरे का अंबार
Madhupur News: दत्ता चैरिटेबल परिसर में रेड क्रॉस के आस पास कचरों का अंबार है। जगह जगह कचरा का ढेर लगा हुआ है। रेड क्रॉस सोसाइटी मूलतः मानव स्वास्थ्य पर कार्य करती है, लेकिन इस तरह का कचरा देख कर लगता है रेड क्रॉस प्रबंधन समिति जीत के बाद घोर निंद्रा में है। न ही कोई सक्रिय सदस्य सेवा के लिए नज़र आ रहे हैं न कोई सेवा कार्य दिख रहा है। 
सूत्रों से पता चला है कार्यकारणी समिति के सदस्यों में आपसी मतभेद चल रहा है। जीत के बाद जहाँ कुछ सदस्य पद के लिए लालायित है, वही दूसरी और संरक्षक एवं उप संरक्षक भी अपनी दबा दबा बनाने में लगे हैं। महा पुरुष कहते है समाज सेवा में पद को छोड़ देना पड़ता है, मान सम्मान को किनारे करके मानव सेवा करना ही सच्ची सेवा है।  लेकिन वर्तमान में रेड क्रॉस में पद एवं प्रतिष्ठा के लिए समाज सेवा का भाव ही खत्म हो गया है।  ऐसा अगर स्थिति बनी रही तो रेड क्रॉस में वर्तमान परिस्थिति से प्रतीत होता है, समाज सेवा महज एक खाना पूर्ति बनकर रह जायेगा।