Ambedkar Library Madhupur: लाइब्रेरी उद्घाटन से पहले ही हुई जर्जर, दीवारों और टाइल्स में आईं दरारे

Nov 17, 2025 - 15:55
Nov 17, 2025 - 19:21
 0
Ambedkar Library Madhupur: लाइब्रेरी उद्घाटन से पहले ही हुई जर्जर, दीवारों और टाइल्स में आईं दरारे

मधुपुर भेड़वा: जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। DMFT (District Mineral Foundation Trust) फंड से मधुपुर में निर्मित नई सार्वजनिक लाइब्रेरी उद्घाटन से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गई है। भवन की दीवारों पर दरारें, प्लास्टर झड़ना, सीलन और फर्श उखड़ने जैसी समस्याएं साफ देखी जा रही हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनी यह लाइब्रेरी अभी तक आम जनता के लिए खोली भी नहीं गई है, और इसके बावजूद इसकी हालत किसी पुराने व उपेक्षित भवन जैसी दिख रही है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, लाइब्रेरी भवन का निर्माण कुछ महीने पहले ही पूरा हुआ था, लेकिन उद्घाटन के पहले ही इसकी कमजोरियां सामने आने लगीं। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि DMFT फंड का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

मधुपुर भेड़वा में अंबेडकर पुस्तकालय निर्माण कार्यों की यह स्थिति छात्र छात्राओं एवं जॉब की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के बीच गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।